भाजपा नेता राज्यपाल से मिले, नरोत्तम मिश्रा ने कहा- मध्यप्रदेश में 2 दिन में भाजपा की सरकार बनेगी

 भाजपा के नेता शनिवार को गोपाल भार्गव के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। बताया गया है- यह मुलाकात राज्य में नई सरकार बनाने की कवायद है। इधर, भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि दो दिन में एमपी में भाजपा की सरकार बन जाएगी।


15 महीने बाद सत्ता में आ रही भाजपा से अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल पर सियासी गलियारों में दिनभर सरगर्मी रही। पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शिवराज, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सबसे आगे हैं। फिर नरोत्तम मिश्रा के नाम की चर्चा है। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने तोमर से अलग से बात की है। धर्मेंद्र प्रधान से भी दोनों की बात हुई। माना जा रहा है कि शिवराज-तोमर में से ही एक नाम को पार्टी आलाकमान प्राथमिकता दे सकती है। नरोत्तम को सरकार में पावरफुल दर्जा मिलेगा।